फिरोजाबाद: मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ
-राधाकृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, पॉलीवाल हॉल मे बहेगी भक्ति की वयार
फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। सौभाग्यशाली महिलाऐं मुख्य यजमान के साथ सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
मॉ नगरकोट सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा चौबेजी का बाग स्थित मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि पुराना डाकखाना, शिवाजी मार्ग, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग, गांधी पार्क चौराहा होती हुई पॉलीवाल हॉल में पहुंची। जहॉ कथा व्यास आचार्य भोलेश्वर दयाल दीक्षित ने मंत्रोच्चारण के साथ मंगल कलशों को स्थापित किया। बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा में सबसे आगे मुख्य यजमान, गिरधारीलाल मित्तल पप्पू, धर्मपत्नी अनीता मित्तल के साथ सिर पर भागवत लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा में 171 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा में काली अखाड़ा, राधाकृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
Related Articles
कलश यात्रा में महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, अजय कुमार जैन, आशीष अग्रवाल राजा, रजत मित्तल, राजकिशोर गर्ग, अनिल गोयल, मोहन बाबू अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आनंद तोमर, मनोज कुमार अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सहज कुमार मित्तल, आशीष गर्ग, पवन मित्तल, गोपाल गर्ग, आशीष मित्तल, सतीश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गोविंद बिहारी गर्ग, अजय शर्मा आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग