फिरोजाबाद: मांगे पूर्ण न होने पर पेंशनर्स करेंगे धरना प्रदर्शन
- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में उठाया मुद्दा
फिरोजाबाद। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में पेशन मुद्दों पर चर्चा कर 21 अप्रैल को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश में पेंशनर्स द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसको सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।
राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि पेंशनर्स के वित्त विधेयक 2025 को वापिस लिया जाय। एनपीसएस की जगह ओपीएस लागू किया जायें।. आठवें वेतन आयोग का लाभ पूर्व सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को दिया जाये। कोरोना काल का 18 महीने के अवशेष डीए का तत्काल भुगतान कराया जाये, राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष तक ही की जायें, आय कर से मुक्त रखा जाये, रेलवे, हवाई जहाज, बस आदि में पूर्व की तरह किराये में रियायत दी जाय आदि मांगे रही।
Related Articles
पेंशनर्स ने एक स्वर में कहा कि उक्त मांगों का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो अगले माह से हस्ताक्षर याचिका कार्यक्रम चलाया जायेगा। 21 अप्रैल को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश में पेंशनर्स द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में मनोज सिंह, मुश्ताक अहमद, ब्रजपाल सिंह, बृजेश कुमार उपाध्याय, दिनेश बाबू, सुखदेव सिंह, नेपाल सिंह, राजकुमार, दर्शन सिंह याद, विजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित