फिरोजाबाद: माता कामाख्या देवी के खुले कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
फिरोजाबाद। मक्खनपुर स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर प्रातः 3ः54 बजे माता रानी के कपाट विधिविधान के साथ खोले गए। जैसे ही कपाट खुले, मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और नृत्य से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। फिरोजाबाद, मक्खनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ माता कामाख्या देवी के दर्शन किये। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस धार्मिक आयोजन का संचालन राजेंद्र दास महाराज की अगुवाई में किया गया।
Related Articles
इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक सचिव रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, दीपक शर्मा, पंकज कुमार, ओम गुप्ता, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार, रघुनाथ, भैरो सिंह, रवि कुमार, सत्येंद्र कुमार, मालती धनगर, कान्हा व राहुल मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
फिरोजाबाद: अंतर्राष्ट्रीय दो चरस विक्रेता गिरफ्तार, 40 लाख की चरस बरामद -
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, गोली से घायल -
फिरोजाबाद: पथराव करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस -
फिरोजाबाद: पति ने पत्नी की गला काटकर की निर्मम हत्या, गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: दो करोड़ 20 लाख की धोखाधडी कर जीएसटी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार