फिरोजाबाद: माथुर वैश्य समाज का भव्य स्नेह मिलन व सम्मान समारोह पांच को
-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होगे भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
फिरोजाबाद। माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद, फिरोजाबाद मण्डल द्वारा आगामी 5 जुलाई को फिरोजाबाद क्लब में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे। यह जानकारी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता (वाराणसी) ने बताया कि माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद, फिरोजाबाद मण्डल द्वारा स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में पांच को प्रातः 9 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा तथा असहाय व दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान की जाएगी। आयोजन में भारी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों के सम्मिलित होने की संभावना है। पदाधिकारियों ने समाज के बंधुओं से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।
Related Articles
वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा, नगर आयोजक उमाशंकर गुप्ता (गुड्डू प्लाजा), मंडलाध्यक्ष राकेश मैरोठिया, महामंत्री राजीव गोलस, कोषाध्यक्ष दिनेश गोलस, प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता (बैंगलोर), दिलीप गुप्ता (सेलम), रीता अलंकार (द्वीप प्रज्वलन कर्ता), स्वागत अध्यक्ष शंकर गुप्ता तथा केन्द्रीय महिला मण्डल की मंत्राणी मधुरिमा गुप्ता, अनिल लहरी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: तीन दिवासीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन -
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन -
फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला -
फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश -
शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत