फिरोजाबाद। एनकेप योजना के अंतर्गत वार्ड नं. 62 के मौहल्ला अम्बे नगर में लगभग 35 लाख 37 हजार रू. से सड़क का निर्माण कराया जायेगा। जिसका महापौर ने क्षेत्रिय पार्षद के साथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया।
शनिवार को महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रिय लोगों की गरिमामयी मौजूदगी में वार्ड नं. 62 के मौहल्ला अम्बे नगर मैन गली में बहादुर के मकान से निजामुद्दीन के मकान तक आरसीसी नाली, सीसी सडक निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।
यह निर्माण कार्य मै. आर.आर. केॉन्ट्रेक्टर्स के द्वारा 35 लाख 37 हजार रू. कराया जायेगा। महापौर ने बताया कि क्षेत्रिय लोगों की मांग पर आज अम्बे नगर में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया है। यहॉ की सड़के छतिग्रस्त थी, इनका निर्माण होने से क्षेत्रिय लोगों का राहत मिलेगी।