फिरोजाबाद: मौसम ने बदली करवट, कड़ाके की सर्दी, बूंदाबादी से लोग घरों में हुए कैंद
फिरोजाबाद। नववर्ष के प्रथम दिन कड़ाके की सर्दी से मौसम में अचानक गिरावट आ गई। दोपहर और शाम को हुई बूंदाबादी से गलन शुरू हो गई है। सर्दी ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए विवश कर दिया।
नववर्ष के प्रथम दिन गुरूवार को प्रात काल से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लुका छुपी के दौरान सूर्य नारायण के दर्शन नहीं हुए। हाड़ कपाने वाली सर्दी ने लोगों की जीना बेहाल कर दिया। सबसे अधिक वृद्वों और बच्चों पर पड़ा है। लोग सर्दी के चलते घरों में कैंद होने को मजबूर हो गये। लोगों ने आस लगाई की थी साल के पहले दिन मौसम अच्छा रहेगा, दोपहर में लोग धूप ले सकेंगे।
Related Articles
मौसम ने अचानक करवट बदल ली, सुबह से आसमान में बादल छाएं रहे है। जिससे सूर्य नारायण के दर्शन नहीं हो सके। अपरांह में बूंदाबादी शुरू होने से गलन भर गई है। शाम के समय तेज बूंदाबादी ने हाड ़कपा देने वाली सर्दी का लोगों को एहसास कर दिया। लोगों से सर्दी से बचने के अलाव, एवं गर्ग हिटरों का सहारा लिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विकास प्राधिकरण का अवैध झोपड़ी पर चला बुलडोजर -
फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंग स्टार ने मारी बाजी -
फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही -
फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: साहित्य, कला, खेल, समाज सेवा से जुड़ी चौबीस विभूति हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन