फिरोजाबाद में कल से रूकेंगी मुरी एक्सप्रेस
फिरोजाबाद। लॉकडाउन से स्टोपेज बंद होने के चार वर्ष टाटानगर से जम्मू तवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 का फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर 22 नवंबर से ठहराव प्रारंभ हो जाएगा।
डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर कोचिंग उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने 20 नवंबर को आदेश जारी कर दिए हैं। यह ट्रेन टाटानगर से जम्मू तवी जाते हुए फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर सायं काल 4.23 पर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहराव के बाद 4.25 पर प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी से टाटानगर जाते हुए 23 नवंबर को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.38 पर पहुंचेगी तथा 2 मिनट ठहराव के बाद 10.40 पर प्रस्थान करेगी।
Related Articles
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि 25 जून को प्रयागराज में आयोजित जोनल रेलवे मीटिंग में शिकोहाबाद एवं फिरोजाबाद स्टेशनों पर करोना काल से पूर्व रुकने वाली ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी थी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति