फिरोजाबाद: मिलावटी पैट्रोल, डीजल की बिक्री करने वाले पैट्रोल पंप संचालक सहित पांच गिरफ्तार
-गौतम बुद्व नगर की एसटीएफ टीम, पूर्ति निरीक्षक, पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापामार कार्यवाही
-आठ लीटर नकली पैट्रोल व 56 हजार रू. नगद बरामद
फिरोजाबाद। गौतम बुद्व नगर की एसटीएफ, थाना एका पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए फर्जी पैट्रोल पंप का संचालन करने वाले संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने एक टैंकर, जिसमें आठ हजार लीटर, आधोमानक पैट्रोलियम पदार्थ, 56 रू. नगर व पाइप डीप रोड बरामद किये है।
Related Articles
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाएं जा रहे अभियान में सीओ जसराना, थाना प्रभारी एका अनिल कुमार सिंह, गौतमबुद्व नगर की एसटीएफ टीम के साथ क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी सुशील कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार को सूचना मिली की जेड़ाझाल नहर से आगे चंदा फिलिंग स्टेशन पर टैंकर व टैंक में नकली मिलावटी पैट्रोल भरी है।
टीम ने पैट्रोन पंप पर छापामारकर पवन गिरी पुत्र रमेश गिरी, निवासी रंगपुर थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर, सद्दाम पुत्र फक्करूद्दीन निवासी बीसा कॉलौनी बुलन्दशहर, संचालक चंद्र विजय पुत्र उदयवीर निवासी मुस्तफाबाद रोड शिकोहाबाद, हाल निवासी जेड़ा थाना एका, सर्वेश कुमार पुत्र जयसिंह निवासी रसूलपुर कला थाना जरीफनगर बंदायू, कन्हैयालाल पुत्र सुरेश चंद्र वार्ष्णेय निवासी सासनी गेट अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।
टीम ने पैट्रोल पंप से एक टैंकर यूपी-15 सीटी530 जिसमें आठ हजार लीटर अधोमानक पैट्रोलियम पदार्थ, 51 हजार रू. नगद आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पैट्रोल पंप का संचालक बुलन्दशहर व बंदायू से नकली पैट्रोल व डीजल मंगाकर पैट्रोल पंप से सप्लाई करता था। एसटीएफ टीम के सहयोग से मारे गये छापे में पुलिस को सफलता मिली है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति