फिरोजाबाद: मॉ की हत्या करने वाल पुत्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त फाबड़ा बरामद
फिरोजाबाद। गृह कलह में पुत्र ने मॉ की फावड़ा मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। हत्यारोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 14 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है।
थाना नारखी के गांव बहोरनपुर कोटला निवासी मिथलेश का अपने पुत्र हर्ष से घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया था। उसी दौरान हर्ष ने तहस में आकर मॉ की गर्दन पर फाबड़े प्रहार कर दिया। जिसमें मॉ की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सीओ टूंडला के नेतृत्व में थाना प्रभारी नारखी राकेश गिरी हत्या रोपी की सुराग में लगे हुए थे।
Related Articles
तभी मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गांव नगला गडरिया के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हर्ष वर्धन पुत्र स्व. ललित कुमार निवासी गांव बहोरनपुर थाना नारखी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फाबड़ा बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन