फिरोजाबाद: मोबाइल कोर्ट में दिव्यागंजनों की 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण
फिरोजाबाद। राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन के निर्देशन में दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों की शिकायतों पर मौके पर ही सुनवाई करते हुए कुल 45 मामलों का निस्तारण किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मेडिकल बोर्ड), यूडीआईडी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रेल कंसेशन प्रमाण पत्र आदि से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। जिसमें पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
Related Articles
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की भावना के अनुरूप विशेषकर ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पुलिस प्रशासन, परिवहन, नगर निकाय, विद्युत, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी के अलावा संबंधित बैंकों के अधिकारी व अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: भाईचारे के साथ मनाये होली का त्योहार- एसपी सिटी -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा अभियान का प्रतियोगिता के साथ हुआ समापन -
फिरोजाबाद: यादव महासभा ने यादव जी की लवस्टोरी फिल्म का किया विरोध -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा महोत्सव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार