फिरोजाबाद: मोतियाबिंद के वरिष्ठ नागरिकों के हुए ऑपरेशन
फिरोजाबाद। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 50 वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद के निःशुल्क आपॅरेशन कराकर वृद्वावस्था जनहित रोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया।
जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने कहा कि वृद्वावस्था, शहरी वार्ड सदस्यों के सहयोग से शिविर का आयोजन हुआ है। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए संभावित रोगियों की सूची तैयार की जाएं। लाभार्थियों के चिन्हाकंन एवं मोतियाबिंद सर्जरी करानें के निर्देश दिए।
Related Articles
बैठक में सीएमओ डॉ रामबदन राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नेत्र रोग, जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी, सीएमएस डॉ नवीन जैन, डॉ हंसराज सिंह, डॉ एसपी एस चौहान, डॉ जफर आलम, डॉ राजेश कुमार, अनिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: महायज्ञ की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा -
फिरोजाबाद: एजे ब्रदर्स और युवान यंग स्टार रही विजेता -
फिरोजाबाद: पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे-एडीएम -
फिरोजाबाद: शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर किया आंदोलन का ऐलान -
फिरोजाबाद: एनएसएस की छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: वाहनों के लिए वन टाइम टैक्स योजना लागू