फिरोजाबाद: मुकेश गुप्ता मामा बने सातवीं बार फिरोजाबाद क्लब के अध्यक्ष
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद क्लब के चुनाव में मुकेश गुप्ता मामा सातवीं बार जीतकर अध्यक्ष बने है। मुकेश गुप्ता मामा का अध्यक्ष बने पर सभी क्लब के सदस्यों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
रविवार को फिरोजाबाद क्लब का चुनाव क्लब के हाल मे चुनाव अधिकारी प्रदीप गुप्ता, अनिल गर्ग, हनुमान प्रसाद गर्ग, नानक चंद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पुष्पेन्द जैन, हरिओम गुप्ता आदर्श और क्लब के सदस्यों और वर्तमान समिति के समक्ष कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मुकेश गुप्ता मामा और दीपक गर्ग के बीच चुनाव हुआ। जिसमें 416 वोट पड़े।
Related Articles
जिसमें मुकेश गुप्ता मामा को 267 वोट मिले और दीपक गर्ग को 149 बोट मिले। इस प्रकार मुकेश गुप्ता मामा को 118 वोट से विजयी हो गये। मुकेश गुप्ता मामा सातवीं बार क्लब के अध्यक्ष बने है। क्लब के सचिव पद पर गोपाल गोयल और आशीष गूप्ता को संयुक्त सचिव घोषित किया है। कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता को निर्विरोध चुना गया।
मुकेश गुप्ता मामा के अध्यक्ष बनने पर अनिल गर्ग, अनिल लहरी, अतुल जैन, प्रदीप मित्तल पम्मी, विश्वदीप सिह, डीसी गुप्ता, सुधीर सिंह, नीरज अग्रवाल, अशेष दीप सिह, संजय बंसल ने हर्ष प्रकट किया।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति के शिविर मे 742 नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये