फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 59 जोड़े बने परिणय सूत्र में
फिरोजाबाद। जनपद के नगरीय निकाय नगर पंचाचत फरिहा, विकास खण्ड टूंडला, नारखी के चिन्हित पात्र जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन केपी सिंह मैरिज होम सिकरारी एटा रोड़ टूण्डला में किया गया। जिसमें 59 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नगर पंचायत फरिहा के 04, विकास खण्ड टूण्डला के 20, विकास खण्ड नारखी के 35 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमें 48 हिंदू जोडों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।
Related Articles
वहीं 11 मुस्लिम जोड़ो निकाह कराया गया। कार्यक्रम में शिवशंकर शर्मा, अनन्त प्रताप सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, जिला समज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, खण्ड विकास अधिकारी टूण्डला प्रभात रंजन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन