फिरोजाबाद: मुस्लिम पार्षद पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप
-ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने की एसपी सिटी से शिकायत
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 61 के पार्षद पर ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी सिटी कार्यालय में तहरीर दी है। वह ठेका सफाई कर्मचारी की समस्या लेकर पार्षद के पास गए थे।
ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री विकास चंद्र वाल्मीकि पुत्र ईश्वर चंद्र निवासी चंद्रवार गेट वाल्मीकि बस्ती थाना दक्षिण में निवास करते हैं। शनिवार को वह ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ड नंबर 61 के पार्षद रिहान से मिलने रामगढ़ गए थे। पार्षद से हाथ मिलाने के लिए जब उन्होंने हाथ आगे बढ़ाया तो उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हाथ नहीं मिलाया।
Related Articles
उसके बाद उन्होंने ठेका सफाई कर्मचारी आकाश पुत्र रमेश चंद्र की अनुपस्थिति दर्ज कराने को लेकर आपत्ति की तो पार्षद ने कहा कि जब तक वह मेरे घर के शौचालय को साफ नहीं करेगा तब तक मैं उसकी अनुपस्थिति लगाउंगा। विरोध करने पर उन्होंने पार्षद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारी एकजुट होकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तहरीर देते हुए पार्षद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग