फिरोजाबाद: मुठभेड़ में बाइक लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
-लूटी गई स्पलेंडर बाइक व तमंचा बरामद
फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस और एसओजी टीम ने बाइक लूट की घटना में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नारखी थाना पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति बाइक से बैंदी की पुलिया की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
Related Articles
घायल युवक ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ सिंह पुत्र उदल सिंह निवासी नागऊ थाना टूंडला बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई हीरो स्पलेंडर बाइक, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने 24 फरवरी को कपावली चौराहा पर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना नारखी में मुकदमा दर्ज है।
ये भी पढ़ें
-
टूंडला: कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा धाम में कन्हैया मित्तल के भजनों ने बांधा समा -
फिरोजाबाद: श्रीराम वन गवन, केवट संवाद की लीला का वर्णन सुन श्रोता हुए भाव विभोर -
फिरोजाबाद: नगर निगम टीम ने अभियान चलाकर 21 लाख रू. का राजस्व किया बसूल -
फिरोजाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: टूंडला पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक लूट गिरोह के दो बदमाश किए गिरफ्तार