फिरोजाबाद: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुए घायल
-लूटी गई वैगनाआर कार, बाइक, असलाह बरामद
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियो के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में जनपद की दो थानों की पुलिस ने मुठभेंड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से तीनों बदमाश घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा, एसओजी, सर्विलांस प्रभारी प्रेमशंकर पांडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भूड़ा भर्थरा रोड पर चेकिंग के दौरान लूटी गई कार को रोका। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं