फिरोजाबाद: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
-दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दरोगा, आरोपी घायल
फिरोजाबाद। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की गोली से घायल हुआ है। उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से एक उपनिरीक्षक घायल हुआ है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में 6 जुलाई को दर्ज मुकदमे के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। थाना प्रभारी रामगढ़ संजीब कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर की सूचना पर हसमत नगर कब्रिस्तान में छापा मारा, वहां छिपे अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिससे एक उपनिरीक्षक राजकुमार घायल हो गया।
Related Articles
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सुहेल उर्फ छोटू पुत्र अहजाज निवासी कोहिनूर रोड़ थाना रामगढ़ के पैर में गोली लग गई और वह घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई है। पुलिस ने बताया कि गोली से घायल अभियुक्त ने मोहल्ले की नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई थी। आरोपी में पास से असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव -
फिरोजाबाद में कल से रूकेंगी मुरी एक्सप्रेस -
फिरोजाबाद: टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस का शीघ्र फिरोजाबाद स्टेशन पर होगा ठहराव -
फिरोजाबाद: खेत से निकला चांदी के सिक्कों से भरा मटका, सिक्कों को पाने के लिए हुई छीना झपटी -
फिरोजाबाद: लेबर काॅलौनी रामलीला में प्रभु राम और सुग्रीव की हुई मित्रता