फिरोजाबाद: नगर आयुक्त का प्रयागराज तबादला, गुंजन द्विवेदी होगी फिरोजाबाद की नगर आयुक्त
फिरोजाबाद। शासन ने प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए फिरोजाबाद के नगर आयुक्त ऋषि राज का तबादला करते हुए प्रयागराज का विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुंजन द्विवेदी को फिरोजाबाद नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया है।
शासन के इस आदेश के बाद नगर निगम के प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। नगरायुक्त ऋषि राज ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था, नगर सौंदर्यीकरण, दीपावली सजावट, सड़क सुधार और अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसे कई कार्यों को दिशा दी थी। उनके कामकाज की शहर में काफी चर्चा रही।
Related Articles
अब गुंजन द्विवेदी के नगर आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उम्मीद की जा रही है कि वह शहर की विकास योजनाओं को नई गति देंगी। शासन के इस फैसले से जहां नगर निगम के कर्मचारियों में हलचल है। वहीं शहर के लोगों में नई नगर आयुक्त से बेहतर कार्यों की अपेक्षा जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग