फिरोजाबाद: नगर के मंदिरों में मना शरदोत्सव, भक्तों ने किए दर्शन
फिरोजाबाद। शरद पूर्णिमा महोत्सव पर नगर के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। मंदिरों को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया था।
सोमवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव पर शहर के कृष्णा पाडा स्थित बांके बिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर, राधामोहन के अलावा आर्चिड ग्र्रीन स्थित बांके बिहारी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
Related Articles
प्रातःकाल से ही भक्तजनों ने पूजा अर्चना की। बिहारी मंदिर के महंत मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर बांके बिहारी का श्रंगार किया गया। वहीं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों एवं फूूल बंगलों से सजाया गया।
शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया। वहीं द्वारिकाधीश, राधामोहन मंदिर में झांकिया सजाई गई। देर रात तक भक्तों की भीड़ रही।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति