फिरोजाबाद। सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाकर, तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। जीएमडीआईसी, पीओ डूड़ा, जिला आबकारी अधिकारी की रैंकिंग के ग्रेड ‘सी‘ आने पर असंतोष जनक मानते हुए सभी अधिकारियों को नोटिस जारी किये जाए। कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े।
जिलाधिकारी रमेंश रंजन कलैक्ट्रेट में आयोजित बैठक में नगर निगम और स्टांप विभाग के लक्ष्य की समीक्षा की। जिसमें निधारित वसूली लक्ष्य काफी पीछे है। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की कम वसूली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर राजस्व संग्रह में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्टाम्प विभाग द्वारा लक्ष्य से कम प्राप्ति पर संबंधित रजिस्ट्रार को फील्ड विजिट करने के आदेश दिए। ताकि स्टांप की कमी को दूर कर राजस्व बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट में सुधार करें। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक आदि उपस्थित रहें।