फिरोजाबाद: नगर पालिकाध्यक्ष सिरसागंज ने जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के ब्रोशर का किया विमोचन
फिरोजाबाद। जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन प्रवीन विद्यापीठ, सिरसागंज में किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष रंजना सिंह ने जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के ब्रोशर का विमोचन करते हुए जनपद के समस्त बोर्डों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपने-अपने विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि हेतु अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में ससमय प्रतिभाग करने के लिए कहा। जिला समन्वय अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रमशः कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के 100 मॉडल प्रस्तुत किए जायेंगे।
Related Articles
जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन करते हुए मण्डल स्तर हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हीं 15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोंपरांत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः रु 5000, रु 3000 व रु 2000 एवं 02 विद्यार्थियों को सान्त्वना पुरस्कार हेतु रु 1000, (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र, सम्मान, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने जनपद के समस्त बोर्डों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के नाम उनके व्हाट्सएप नम्बर 9058885668 पर 07 दिसंबर को सांय 5 बजे तक उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी डॉ गुरुदत्त सिंह, प्रवीन विद्यापीठ के निदेशक दीपक जादौन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन