फिरोजाबाद: नगर विधायक व भाजपा महानगर अध्यक्ष ने स्कूल चलो जागरूकता रैली का किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस दिशा एवं बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला दखल के संयुक्त तत्वधान में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार द्वारा आरटीई के अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत सभी को अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उच्च शिक्षित एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, साथ ही निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म और मिड डे मिल दिया जाता है।
Related Articles
सरकार की मंशा है कि सभी बच्चे स्कूल में नामांकित हों। रैली में शामिल बच्चे गगन भेदी नारे घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ के नारे लगा रहे थे। रैली में प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार, कासिम अली, राजीव यादव, अनुपम शर्मा, रेखा शर्मा आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न