फिरोजाबाद: नगरोदय योजना में कराएं जा रहे कार्यो की डीएम ने दी स्वीकृति
फिरोजाबाद। नगरीय सेवाएं और अवस्थापना निकाय परियोजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्गत वित्तीय स्वीकृतियों की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत कराएं जा रहे विकास कार्यो में गति देने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत प्रस्तावित 199.64 लाख की लागत से कराए जा रहे कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। नगर पालिका सीमांतर्गत स्मृति, थीम, चिल्ड्रन पार्क, मनोरंजन पार्क एवं वेस्ट टू वंडर पार्क के 203.79 लाख के प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति नहीं दी।
Related Articles
डीएम ने इन कार्यों को पुनः एक बार समीक्षा कर ली जाए, इसके उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। नगर पालिका परिषद टूंडला में नगरोदय योजना के अंतर्गत 508.20 लाख की लागत से कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, सिरसागंज में 653.49 लाख की लागत से 12 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। जसराना में 211.41 लाख की लागत से सात कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
नगर पंचायत फरिहा में 430.96 लाख की लागत से 12 कार्यों का वितरण प्रस्तुत किया गया। वहीं नगर पंचायत मक्खनपुर के पंचायत भवन में 18.85 लाख की लागत से बन रही पांच दुकानों के निर्माण कार्य को स्वीकृति नहीं प्रदान की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ समस्त अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: नौ अपराधी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: लूट कांड में दूसरा मुख्य आरक्षी गिरफ्तार, पांच लाख बरामद -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश -
फिरोजाबाद: ई-ऑफिस प्रणाली में आगरा मंडल में नगर निगम फिरोजाबाद पहले स्थान पर रहा -
फिरोजाबाद: पुरूष वर्ग में सेंट्रल जोन और महिला में राजस्थान की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: 25 से शिवमहापुराण कथा का होगा आयोजन