फिरोजाबाद: नंद के घर आनंद भये, जय कन्हैया लाल की .................
-श्रीराम, श्रीकृष्ण, वामन अवतार की कथा सुन भक्तगण हुए मंत्र मुग्ध
फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्री राम, श्रीकृष्ण जन्म एवं वामन अवतार की कथा का वर्णन किया गया। कथा पंडाल में श्रीकृष्ण के जन्म में बधाईयां गाई गई। नंद के घर आनंद भये, जय कन्हैया लाल की। भक्तों ने श्रीकृष्ण के बालरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
पॉलीवाल हॉल में चल रहीं मॉ नगरकोट सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य भोलेश्वर दयाल दीक्षित ने श्री राम का जन्म का वर्णन करते हुए कहा कि राजा दशरथ के यहॉ प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया। उनके जन्म पर आयोध्या में उत्सव मनाया गया। मिथिला नरेश ने अपनी पुत्री सीता के लिए स्वयंवर आयोजित किया। जिसमें गुरू विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण पहुंचे। सीता स्वयंवर में शिव जी का धनुष कोई नहीं उठा सका, तब प्रभु श्रीराम ने गुरू की आज्ञा पाकर शिव धनुष को उठाकर सीता से विवाह किया। मथुरा के जिला कारागार में देवकी ने श्रीकृष्ण को जन्म दिया।
Related Articles
वासुदेव श्रीकृष्ण को लेकर नंदगांव पहुंचा दिया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई। हर भक्त श्रीकृष्ण के बालरूप की छटा निहारने के ललायित दिखाई दिया। वहीं नंद के घर आनंद भये भजन पर भक्तजन नृत्य करने लगे। वामन आवतार कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने धर्म रक्षा करने के लिए वामन अवतार का रूप लेकर राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी। विष्णु भगवान ने एक पग में स्वर्गलोक, दूसरे पग में पृथ्वी लोक दान में ले लिया। तीसरे पग में राजा बलि ने अपने सिर पर पॉव रखने के लिए कहा। राजा बलि की भक्ति से प्रसन्न होकर आर्शाीवाद दिया।
कथा में गिरधारी लाल मित्तल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, राजकिशोर गर्ग, मनोज अग्रवाल, मुन्नालाल शास्त्री, मनोज कुमार अग्रवाल, अजय कुमार जैन, आशीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रजत मित्तल, सत्यप्रकाश वर्मा, अनिल गोयल, मोहन बाबू अग्रवाल, आनंद तोमर, दिनेश गर्ग, सहज कुमार मित्तल, आशीष गर्ग, पवन मित्तल, विवेक तौमर, सचिन राजौरिया आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग