फिरोजाबाद: नर्स की लापरवाही से अबोध बालक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
-सीएमएस ने दो नर्सो के खिलाफ की विभागीय कार्यवाही
फिरोजाबाद। सौ सैया अस्पताल के बाल रोग विभाग में स्टाफ नर्स की लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सीएमएस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो स्टाफ नर्सो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की है।
थाना नारखी के गांव जाटऊ निवासी गिरेंद्र सिंह का साढ़े तीन माह का नाती सत्यम काफी समय से बीमार चल रहा था, उसका डायरिया का इलाज बालरोग विभाग में भर्ती कर चल रहा था। बुधवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, थोडी देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। अबोध बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हंगामा करते हुए दो नर्सो पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Related Articles
बच्चे की मौत की जानकारी होने पर सीएमएस डॉ नवीन जैन आ गये। उन्होंने मृतक बालक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर स्टाफ नर्स खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया। सीएमएस ने लापरवाही बरतने वाली दो स्टाफ नर्सो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए ड्यूटी से हटाते हुए जांच के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये -
फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया -
फिरोजाबाद।: लाइन ठीक करते समय करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ -
फिरोजाबाद: संत गाडगे की मनाई गई 150 वीं जयंती -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने प्रशिक्षण में रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सीखा