फिरोजाबाद: नवागत नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी ने कार्यभार किया ग्रहण
फिरोजाबाद। नगर निगम की नवागत नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नवागत नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी गुरूवार को लगभग 11 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंची। जहॉ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका बुके देकर सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने निगम कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर निगम की कार्यप्रणाली, विकास एवं स्वच्छता अभियानों की समीक्षा।
Related Articles
अधिकारियों को पारदर्शिता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक नगरीय वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। नगर की बेहतरी हेतु नवाचारों को अपनाते हुए मिशन मोड में कार्य करें और स्वच्छता एवं जनसेवा को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाएं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ