फिरोजाबाद: नवनिवार्चित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
-इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन का हुआ शपथ ग्रहण
फिरोजाबाद। इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अतिथियों का पीत टुपट्ा पहनाकर स्वागत किया गया। फिरोजाबाद क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। नवागत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष विजय कुमार जैन, महासचिव आफताब अहमद, कोषाध्यक्ष प्रिंस बंसल, डायरेक्टर कुलदीप मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णलाल गुप्ता, ऑडीटर विजय प्रकाश शर्मा, सोशल सैकेट्ररी कुलदीप गुप्ता, ज्वाइंट सैक्रेट्ररी निखिल बंसल, पीआरओ देवेश सक्सैना, संयोजक भीमराज आरोरा, अभय अग्रवाल, पंकज गुप्ता, राहुत श्रोती, निखिल मित्तल, वरूण मित्तल के साथ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाकर मनोनयन पत्र प्रदान किये।
Related Articles
कार्यक्रम में मुख्य अतिथिएडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1, इटावा एचपी राव दीक्षित, एडिशनल कमिश्नर अपील गवेंद्र प्रताप सिंह, प्रांतीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, एडिशनल कमिश्नर आयकर नरेश चंद्रा, डिप्टी कमिश्नर सेंट्रल एक्साइज रोहित कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक मैनपुरी रोली निगम, यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र शर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर कॉरपोरेट धर्मेंद्र बहादुर, राजीव कुलश्रेष्ठ, अशोक बाबू अग्रवाल, प्रदीप पाराशर, अशोक गुप्ता, सुभाष चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति