फिरोजाबाद: नववर्ष के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
-भक्तों ने दर्शन कर मांगी मन्नौती, लगाया प्रसाद
फिरोजाबाद। नववर्ष के प्रथम दिन नगर के मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आएं लोगों ने राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, वैष्णोदेवी धाम के अलावा विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये थे।
साल के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों, बड़े हनुमान, पसीना वाले हनुमान मंदिर के अलावा विभिन्न मंदिरों में महिला, पुरूषो और बच्चों ने दर्शन कर पूरा साल हंसी खुशी से व्यतीत होने की कामना की। राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम पर भक्तों की सबसे अधिक भीड रही।
Related Articles
भक्तों ने कतारबद्व होकर देवी मॉ के दर्शन के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। लोगों ने मॉ भगवती पर भोग लगाकर मनौतियां मांगी। यह क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर पर भक्तों की भीड लगी रही। वही नववर्ष के अवसर पर श्रद्वालुओं ने फल, मिष्ठान, चाय, खिचड़ी आदि का वितरण किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं