फिरोजाबाद: नववर्ष को सकारात्मकता के साथ मनाएं
फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष को नए अवसर; शुरुआत, सकारात्मकता के साथ मनाएं जाने को लेकर चर्चा की। नगर निगम के जीवाराम हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर, सरिता दीदी, सहायक नगर आयुक्त निहालचंद, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह ने किया। वक्ताओं ने सकारात्मकता के भौतिक, मनोवैज्ञानिक, व्यवहारपरक, बुद्धिपरक एवं आध्यात्मिक पहलुओं पर चर्चा की। सकारात्मकता विभिन्न आयामों को अपनी-अपने व्यक्तित्व में धारण करें, जिससे सकारात्मकता आपके जीवन शैली का हिस्सा बन जाए। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने नकारात्मकता से सकारात्मक की ओर कैसे जाया जा सकता पर प्रकाश डाला। सरिता दीदी ने कहा कि आप जो सोचेंगे वह बन जाएंगे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पत्रवाहक अशोक जैन को महापौर ने सम्मानित किया। इस दौरान खुशी, शिवकुमार के अलावा निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं