फिरोजाबाद: निगम कार्यकारिणी चुनाव में छह सदस्य विजयी रहे, एक हरा
-पार्षदों ने सदन में काटा हंगामा, नारेबाजी
फिरोजाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी में रिक्त छह पदो पर सदस्यों का चुनाव हंगामा पूर्ण रहा। पार्षदों की नारेबाजी के मध्य महापौर, नगर आयुक्त की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न कराया गया।
नगर निगम के जीवाराम हाॅल में मंगलवार को कार्यकारिणी के आधा दर्जन सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। एक मुद्दे को लेकर भाजपा और सपा के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। मीडिया के सदन में रोक लगाने पर कुछ पार्षद सदन से बाहर आकर जमीन पर धरने पर बैठ गये। महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त रिषी राज, उपसभापति विजय शर्मा की मौजूदगी में कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में मतदान किया गया।
Related Articles
जिसमें सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा सहित 70 पार्षदो ंने मतदान किया। चुनाव के बाद मतगणना हुई, जिसमें छह सदस्य विजयी हुए। जिसमें केशवदेव कुशवाह, सुनील मिश्रा, राजेश यादव, गीता देवी शंखवार, आशीष दिवाकर, सुभाष यादव विजयी हुए है। अकराम चुनाव हार गये। सभी विजयी सदस्यों को महापौर व नगर आयुक्त ने बधाई दी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न