फिरोजाबाद: निकाय कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ में होगा विशाल सम्मेलन
-महांसघ के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सभी निकायों में महासंघ अपनी अहम भूमिका निभाऐंगा। कर्मचारियों की मांगों का समाधान के लिए विशाल सम्मेलन आगामी माह लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रदेश के निकाय कर्मचारी सम्मलित होंगे।
नगर निगम के जीवाराम हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशी कुमार मिश्र ने कहा कि निकाय कर्मचारी की मांगे काफी समय से लंबित चली आ रही है। कई सालों से सरकार मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। निकायों में कर्मचारी संदेश यात्रा निकालकर संगठन को एकजुट करने का काम करेंगे। धरना प्रदर्शन कर समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन नगर विकास मंत्री एवं प्रमुख सचिव को सौंपा जायेगा।
Related Articles
प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए कार्य समिति की बैठक हुई थी। जिसमें 17 नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों को भ्रमण किया था। जिसका शुभारम्भ गाजियाबाद नगर निगम से किया गया था। कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान बाहर से आए हुए अतिथियों निकाय कर्मियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में रवींद्र उपाध्याय, राकेश कुमार अग्निहोत्री, रमाकांत मिश्रा, विनोद इलाहाबादी, हाकिम सिंह, जिलाध्यक्ष छकोड़ी लाल, गोपाल कृष्ण, जेपी बघेल, रविंद्र कुमार, अनिल सारस्वत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में लापरवाही का आरोप, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज को नहीं मिला इलाज -
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश