फिरोजाबाद: निमोनिया बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण से होता है-डॉ एलके गुप्ता
-विश्व निमोनिया दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी
फिरोजाबाद। विश्व निमोनिया दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बच्चों को निमोनिया से बचाने के उपाय बताएं। अभिभावक बच्चों को सर्दी से बचाएं, सर्दी से बच्चों में निमोनिया का जकड़ लेता है।
बाल रोग विभाग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के 100 शैय्या चिकित्सालय में आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल ने कहा कि निमोनिया एक गंभीर श्वसन बीमारी है, इसके रोकथाम, पहचान और उपचार की सही जानकारी होने इसका इलाज संभव है।
Related Articles
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एलके गुप्ता ने कहा कि निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण हो सकता है। इससे फेफड़ों में सूजन हो जाती है और सांस लेने में कठिनाई होती है। कार्यक्रम में डॉ अंकिता वर्मा, डॉ अवनीश कुमार, डॉ अनामिका सचान, डॉ आयुषी गुप्ता, डॉ निशा चौधरी, डॉ शिप्रा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति