फिरोजाबाद: ऑर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
-चौस में आरूष, कैरम में आशीष, स्नूकर में समीर रहे विजेता
फिरोजाबाद। ऑर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल 2.0 में चौस, कैरम, स्नूकर के मैंच खेले गये। जिसमें खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
आर्चिड ग्रीन में आयोजित खेल प्रतियोगिता में अंडर-16 चौस में पांच मुकाबले खेले गए। जिनमें आरुष गुप्ता ने सेमी फाइनल मैच जीतकर फाइनल राउंड में प्रवेश किया। कैरम पुरुष सिंगल मुकाबले में आशीष मित्तल, विजय विजेता रहे। डबल में सुशांत मित्तल और समीर शर्मा ने अगले राउंड में प्रवेश किया। फैमली डबलस मे कृष मित्तल, तृप्ति मित्तल और सुशांत मित्तल, आन्या मित्तल ने अगले राउंड मे प्रवेश किया।
Related Articles
स्नूकर में छह मुकाबले खेले गए। जिसमें सिंगल में समीर शर्मा ने अंशुल खरे को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किआ। मैच के दौरान अनुराग गुप्ता, अमितांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता डायरेक्टर एडवांस ग्रुप, आशीष मित्तल आशु, अमित मित्तल, अचिंत मित्तल, वंश मित्तल डायरेक्टर ऑर्किड ग्रीन, अमन जैन पॉली, प्रशांत मित्तल, विकास पालीवाल, पीयूष गर्ग, शिवम शर्मा, प्रदीप भारद्वाज ने मैच का भरपूर आनंद लिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं