फिरोजाबाद: ऑर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल में खिलाड़ियों ने मैंच जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
फिरोजाबाद। ऑर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल 2.0 में चौंस, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, स्क्वैश के मुकाबले खेले गये। जिसमें खिलाड़ियो ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते मुकाबलों में जीत हासिल की।
ऑर्चिड ग्रीन में आयोजित खेल प्रतियोंगिता के चौथे दिन चौस महिला सिंगल में ईशा सिंह ने अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 16 सिंगल मुकाबले में आरुष गुप्ता, भुवन सिंह, पीहू जैन ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। कैरम पुरुष सिंगल मुकाबले में प्रशांत मित्तल, दीपक गर्ग, महिला वर्ग में तृप्ति मित्तल, प्रियंका अग्रवाल, मिनी मित्तल ने अगले राउंड में प्रवेश किया। टेबिल टेनिस में अंडर-16 पुरुष डबल में रिआंश गुप्ता और विराट अग्रवाल ने अगले राउंड में प्रवेश किया। सिंगल मुकाबले में रुद्रांश यादव, अभिनव वर्मा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Related Articles
स्क्वैश में चार मुकाबले खेले गए। जिसमें वंश मित्तल और क्षितिज गुप्ता, कुशाग्र जैन, केशव मित्तल ने अगले राउंड में प्रवेश किया स्नूकर कमांडर तुषार बंसल ने बताया कि आज 4 मुकाबले खेले गए जिसमें मोहित जिंदल ने सिंगल में टॉप 8 में प्रवेश किया। जबकि तीन मुकाबले में महत्व गुप्ता, अंशुल खरे, प्रतीक अग्रवाल ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। बैडमिंटन के 35 प्लस वर्ग में सोनिल गुप्ता, निक्की नरूला, प्रियंका बंसल, तरुणा सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच के दौरान अनुराग गुप्ता, अमितांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता डायरेक्टर एडवांस ग्रुप, आशीष मित्तल आशु, अमित मित्तल, अचिंत मित्तल, वंश मित्तल डायरेक्टर ऑर्चिड ग्रीन, अमन जैन पॉली, प्रशांत मित्तल, विकास पालीवाल, मोहित जिंदल, शिवम शर्मा, प्रदीप भारद्वाज ने मैच का भरपूर आनंद लिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विकास प्राधिकरण का अवैध झोपड़ी पर चला बुलडोजर -
फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंग स्टार ने मारी बाजी -
फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही -
फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: साहित्य, कला, खेल, समाज सेवा से जुड़ी चौबीस विभूति हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन