फिरोजाबाद: ओवरब्रिज के नीचे एक साथ पांच खोखों मे चोरी
फिरोजाबाद। ठंड बढ़ने पर पुलिस भले ही सुस्त पड़ गई हो, लेकिन चोरों ने सक्रियता बढ़ा दी है। चोरों ने गोपाल आश्रम के सामने पुल के नीचे स्थित पांच खोखों से एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर लाखों का सामान ले गए। थाना उत्तर के आर्यनगर निवासी अशोक कुमार का गोपाल आश्रम के सामने पुल के नीचे खोखा है। बुधवार सुबह आठ बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि खोखे के कुछ हिस्सा टूटा हुआ था। अंदर रखा हजारों का सामान गायब था। इसी तरह बोधाश्रम निवासी बृजेश यादव, जलोपरा निवासी कप्तान सिंह, रामबाबू समेत एक अन्य के खोखे में चोरी हुई है। जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शहर के अंदर ये हाल है। फिरोजाबाद क्लब चौराहा पर पुलिस पिकेट रहती है। इसके बाद भी चोरी हो गई। थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार का कहना है कि खोखे में चोरी की किसी ने सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल -
फिरोजाबाद: लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो कारें भिड़ी, चार घायल -
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52 वॉ स्थापना दिवस पर सजाई गई दीपमालिका -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक -
फिरोजाबाद: भाजपा ने निकाली प्रभात फेरी -
फिरोजाबाद: बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में व्यापारियों ने किया आक्रोश प्रकट