फिरोजाबाद: ओवरब्रिज पर सवारियों से भरी मैजिक में लगी आग, यात्री बचे बाल-बाल

फिरोजाबाद: ओवरब्रिज पर सवारियों से भरी मैजिक में लगी आग, यात्री बचे बाल-बाल

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद हाईवें पवर सांती ओवरब्रिज निकट शुक्रवार दोपहर डग्गेमार मैजिक में आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गई। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बांधित रहा। 

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के सांती ओवरब्रिज नई बाईपास पर दोपहर में में एक डग्गेमार मैजिक यूपी 83 एटी 0963 सवारियॉ भरकर शिकोहाबाद से आगरा की ओर जा रही थी। जैसे ही सांती ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी उसमें धुआं उठने लगा, तभी चालक शब्बीर खान पुत्र आसीन खान, निवासी काशीराम कॉलोनी शिकोहाबाद ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सवारियों को गाड़ी में नीचे उतार दिया। उसके बाद आग की लपटे उठने लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में मैजिक पूरी तरह जल गई। घटना के बाद कारण आगरा की ओर जाने वाले हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।