फिरोजाबाद: पैरामेडिकल छात्रों ने जिलाधिकारी से छात्रवृत्ति दिलाने की लगाई गुहार
फिरोजाबाद। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत पैरामेडिकल बैच 2023-24 के छात्र-छात्राओं को अब तक छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाया है। छात्रों ने स्कॉलरशिप दिलाने की मांग को लेकर डीएम से गुहार लगाई है।
पैरामेडिकल के छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रखा जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आर्थिक तंगी के चलते कई छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में छात्रों ने जिलाधिकारी रमेंश रंजन को प्रार्थना पत्र देकर हस्तक्षेप की मांग की है।
Related Articles
उन्होंने आग्रह किया है कि बैच 2023-24 के सभी पात्र छात्रों को शीघ्र छात्रवृत्ति प्रदान कराई जाए, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। छात्रों ने बताया कि उन्हें पहले सूचित किया गया था कि पूर्व में दी गई छात्रवृत्ति फॉरवर्ड नहीं हुई है और अगली वर्ष में उन्हें छात्रवृत्ति मिल जाएगी। हालांकि जब वे इस बारे में बात करने गए, तो उन्हें बताया गया कि वर्ष 2023-24 के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी।
छात्रों ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा कि उनमें से अधिकांश गरीब परिवारों से आते हैं और यदि उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी, तो उनके लिए अपनी पढ़ाई जारी रख पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन