फिरोजाबाद: पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, असलाह बरामद
फिरोजाबाद। जनपद की अलग-अलग थानों की पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल, असलाह, कारतूस बरामद हुए है।
थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने चोरी में गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अभिषेक पुत्र दशरथ निवासी ग्राम हरदोई थाना सैफई जिला इटावा को न्यायालय से रिमांड लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल को मुरली नगर रेलवे लाइन के किनारे खंडर से बरामद की है। थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार दहेज हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त रामनरेश पुत्र हरवीर सिंह निवासी बरगदपुर थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया है।
Related Articles
थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर शैलेश कुमार पुत्र पप्पू निवासी कबीर नगर थाना उत्तर को एक तमंचा व कारतूस सहित पकड़ा है। थाना प्रभारी जसराना राजेश कुमार पांडे ने पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान घिरोर चौराहे से पॉक्सों एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अजय पुत्र भूरे निवासी चंद्रपुर थाना अरॉव को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शार्ट सर्किट से सर्वर रूम मे लगी आग, मचा हड़कंप -
फिरोजाबाद: घर बहलाकर बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा ओवीसी मोर्चा का स्वागत -
शिकोहाबाद: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई दम-खम -
फिरोजाबाद: अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या का तत्काल करें निस्तारणः सदर विधायक -
फिरोजाबाद: नवागत नगर आयुक्त ने संभाला पदभार, पटलों का किया निरीक्षण