फिरोजाबाद: पंजाब से तस्करी के लिए लाई गई 810 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
-एक करोड़ की अवैध शराब सहित दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद में तस्करी के लिए लाई गई अग्रेंजी शराब की थाना मटसेना, एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक ट्रक से 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई। है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस प्रभारी प्रेमशंकर पांडे, थाना प्रभारी मटसेना विमलेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी तस्करी के लिए एक ट्रक में भरकर शराब की पेटिया आ रही है। टीम ने लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर दतावली अंडरपास के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या सीजी07-सीजी5533 को रोक कर चैक किया। ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटिया लदी है।
Related Articles
ट्रक से पुलिस ने दो तस्करों नीर खां पुत्र बहादुर खां, सवाई सिंह पुत्र मलसिंह निवासीगण ग्राम खरडिया थाना धौरीमन्ना जिला बाड़मेर राजस्थान है। तस्करों में ट्रक चालक नीर खां शामिल है। पुलिस ने ट्रक से 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कुल मात्रा 7129.44 लीटर है। इसमें विभिन्न ब्रांड शामिल है। पुलिस ने बताया कि ट्रक के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे पीले रंग की प्लेट पर काले अक्षरों में नंबर अंकित था। वे पंजाब से शराब लाकर बिहार में तस्करी करते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण उन्हें वहां अधिक मुनाफा मिलता था।
ये भी पढ़ें
-
आगरा: आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई- मंडलायुक्त -
आगरा: मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा -
फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने आठ विकेट से जीता मैच -
फिरोजाबाद: नेपाल में भारतीय महिला टीम ने किया शानदार प्रदर्शन -
फिरोजाबाद: कांग्रेसियों का गाँधी पार्क में धरना कल -
फिरोजाबाद: संगठन में व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्र का निर्माण करना है-उदय प्रताप