फिरोजाबाद: पारदर्शिता के साथ खबरों का हो प्रकाशनः मेयर
-प्रेस क्लब फिरोजाबाद की नई कार्यकारणी को दिलाई शपथ
फिरोजाबाद। प्रेस क्लब फिरोजाबाद की नवीन कार्यकारणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सुहाग नगर स्थित भार्गव पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख समाचार पत्रो के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पिछले 26 वर्षो से मीडिया के साथ रहा हूं। मुझे सभी का पूर्ण सहयोग मिला है। पालिकाध्यक्ष एवं विधायक काल में मीडिया मेरे साथ रही है। जेल अधीक्षक अमित चैधरी ने कहा कि प्रेस देश का चैथा स्तंभ है। इसके सहयोग के बिना कोई कार्य होना असंभव है।
Related Articles
महापौर कामिनी राठौर ने अतिथियों के साथ क्लब के संरक्षकों, पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी प्रेस कर्मियों को पारदर्शिता के साथ समााचारों का प्रकाशन करना चाहिए। सीओ सिटी अरूण कुमार चैरसिया ने कहा कि पुलिस और प्रेस का सहयोग हमेशा रहता है। समय-समय पर प्रेस पुलिसकर्मियों का सहयोग करती है। अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने सभी साथियों की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बनारसीलाल भोला, शैलेन्द्र गुप्त शैली, विनोद पाल सिंह, पुनीत रावत, दीपक जैन, शैलेंद्र शर्मा, अमित उपाध्याय, रविंद्र कुमार, प्रवीन उपाध्याय, अरूण रावत, रविन्द्र वर्मा, राजेश कुमार, योगेश कुमार सिंह योगी, राजेश जबरेबा, राजीव शर्मा, देवाशीष शर्मा, जितेन्द्र किशोर राजा, शेखर यादव, गौरव चतुर्वेदी, विकास तिवारी राजा, उमेश राठौर, जितेन्द्र सिंह बब्बू, रोहित तिवारी, संजय जैन घंटू, राजेश द्विवेदी, मुकेश मणिकांचन, अंकित जैन, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति के शिविर मे 742 नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये