फिरोजाबाद: परामर्श केंद्र में नौ परिवारों का कराया गया सुलहनामा
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाएं जा रहे परिवार परामर्श केंद्र प्रोजेक्ट दीदी में कांउसलरों ने नौ परिवारों का सुलहनामा कराकर घर भेजा। आगे आपस में झगड़ा न करने की शपथ दिलाई।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस लाइन में आयोलित परिवार परामर्श केद्र में रविवार को 20 परिवारों को बुलाया गया था। जिसमें एक पक्ष के सात लोग आएं। नौ परिवारों को अलग-अलग काउंसलिंग कर कांउसलरों ने पति-पत्नी को समझा बुझाकर अपने परिवार को बर्बादी से रोकने के लिए सुलहनामा कराकर हंसी-खुशी से उनके घर भेजा गया। अन्य फाइलों पर आगामी तारीक्ष दी गई।
Related Articles
वंदना पत्नी लखन, गीता पत्नी ओमसरन, विनोद पत्नी शिवानी के अलावा नौ परिवारों का सुलहनाम कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रीती राय, महिला आरक्षी आरती, कविता, रेखा, काउसलर प्रदीप शर्मा, राहुल उपाध्याय, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन