फिरोजाबाद: परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए परीक्षा-डीएम
-पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती परीक्षा 14 को
फिरोजाबाद। जनपद में 14 एवं 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। डीएम रमेश रंजन ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की।
एडीएम न्यायिक अरविंद द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, परीक्षा दो दिनों में कुल चार पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 1920 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि चार केंद्रो पर प्रति पाली 240 छात्र है। एमजी बालिका इंटर कॉलेज और एमजी बालिका पीजी कॉलेज में प्रति पाली 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, निर्धारित परीक्षा केंद्र के नाम एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी बालिका पी0जी0 कॉलेज, सीएल जैन डिग्री कॉलेज, एसआरके डिग्री कॉलेज, दाऊदयाल डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
टूंडला: कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा धाम में कन्हैया मित्तल के भजनों ने बांधा समा -
फिरोजाबाद: श्रीराम वन गवन, केवट संवाद की लीला का वर्णन सुन श्रोता हुए भाव विभोर -
फिरोजाबाद: नगर निगम टीम ने अभियान चलाकर 21 लाख रू. का राजस्व किया बसूल -
फिरोजाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: टूंडला पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक लूट गिरोह के दो बदमाश किए गिरफ्तार