फिरोजाबाद: पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण चंद्रनगर द्वारा हरित मिलन एवं पर्यावरण कार्यशाला में पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी। अपनी दुनिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण रणवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण पांच चीजों से मिलकर बना है। हमें पेड़, पानी, कचरा प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। महानगर पर्यावरण संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि एक ब्रेक कैसे बनाते हैं। पॉलिथीन को दवा दबाकर एक खाली बोतल में कैसे भरना है को प्रयोग तरीके से समझाया। बायो खाद किस प्रकार बनाई जाती है इसका भी प्रयोग करके बताया। स्वर्ग आश्रम में ही पेड़ों के पत्तों की खाद किस प्रकार बनाई जाती है का प्रयोग करके समझाया। महानगर सहसंयोजक शेखर ने अपनी दुनिया फाउंडेशन की संपूर्ण टीम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रांजल सिंघल, विकास सिंह, नारी शक्ति प्रमुख मधु गुप्ता, कल्पना चतुर्वेदी, मोहित बंसल, चरित्र अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, वरुण भारद्वाज, संदीप कुमार, सोनम शर्मा, हर्ष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं