फिरोजाबाद: पशु व्यापारी को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल चैराहे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक पशु व्यापारी को गोली मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सिरसा खास निवासी दिलीप कुमार पशु पैंठ से भैंसें बेचकर लौट रहे थे तभी उन पर हमला हुआ।
घायल दिलीप कुमार ने बताया कि ग्राम सेवापुर के एक युवक ने उन्हें गोली मारी और उनकी जेब से लगभग 70 हजार रुपये लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिरसागंज सीएचसी ले जाया गया।
Related Articles
सीएचसी के इंचार्ज कपिल यादव ने बताया कि शाम 5ः15 बजे पुलिस टीम दिलीप कुमार को लेकर आई थी। उन्हें गोली लगने के निशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह घटना दो पक्षों के बीच दो दिन पूर्व हुई मारपीट से जुड़ी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दिलीप कुमार ओम प्रकाश यादव के पुत्र हैं और वर्तमान में उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति के शिविर मे 742 नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये