फिरोजाबाद: पत्नी के ससुराल न जाने पर युवक ने पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, मौत
फिरोजाबाद। मायके में रह रही पत्नी के ससुराल लौटने से मना करने पर युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। युवक की तड़प-तड़प मौत हो गई है। घटना स्थल पर मिले आधार और श्रम कार्ड से शव की पहचान हुई। थाना रजावली पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
थाना उत्तर क्षेत्र के मुहल्ला नगला पान सहाय निवासी 30 वर्षीय महाराज सिंह की शादी पांच वर्ष पहले रजनी निवासी ग्राम कैलाशपुर थाना रजावली के साथ हुई थी। रजनी पति के साथ ससुराल नगला पान सहाय में रहती थी। महाराज सिंह पर काफी कर्जा हो गया। इसकी वजह से वह नशे का भी आदी हो गया। धीरे-धीरे उसने अपने घर जाना कम कर दिया। इससे नाराज रजनी छह महीने पहले अपने मायके आ गई। महाराज भी ससुराल में रहने लगा।
Related Articles
महाराज सिंह ने पत्नी से अपने घर चलने को कहा लेकिन रजनी ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में निकले युवक ने संतोषी माता मंदिर के पास खेत में पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। जिससे युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी बृजकिशोर सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद और कर्ज से परेशान होकर युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर आत्म हत्या की है। खेत में उसका जला हुआ शव पड़ा मिला है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति