फिरोजाबाद। निर्वाचन विशेष संक्षिप्त प्रं्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में हुई बैठक में निर्वाचन कार्याे की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्वाचन से संबंधित नोटिस डिलीवरी का कार्य 26 फरवरी तक अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने समस्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओं क्षेत्र भ्रमण कर, घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, निर्धारित तिथियां पर अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे। जीओ लोगिग पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे, डाटा का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। फॉर्म-6 अधिक से अधिक भरवाने पर जोर दिया गया।
जिन अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उन्हें चेतावनी दी गई। कार्य में किसी प्रकार की शीथिलता अक्षम्य होगी, प्रशासन का लक्ष्य एक पारदर्शी शुद्ध और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, डिप्टी कलेक्टर अनुराधा सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहें।

