फिरोजाबाद: पेरिस के एफिल टावर जैसी डिजाइन में बनेगा फिरोजाबाद का ऐतिहासिक घंटाघर
-एक करोड़ 20 लाख से होगा तैयार
फिरोजाबाद। शहर के मध्य स्थित सात दशक पुराना घंटाघर जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। नगर निगम ने इसके कायाकल्प के लिए शासन से मंजूरी प्राप्त कर ली है।
आगरा की एक आर्किटेक्ट फर्म ने पेरिस के एफिल टावर से प्रेरित डिजाइन तैयार की है। नया घंटाघर सड़क के बीच चार पिलर पर स्थापित किया जाएगा। इसके सौंदर्य को बनाए रखने के लिए आसपास भूमिगत विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। बिजली विभाग ने इस परियोजना के लिए 70 लाख रुपये की कार्य योजना प्रस्तुत की है। नगर निगम ने इस योजना को मंजूरी देते हुए आवश्यक धनराशि बिजली विभाग को जारी कर दी है।
Related Articles
बृहस्पतिवार को महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त ऋषिराज ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह और एक्सईएन आशीष शुक्ला भी उपस्थित रहे। वर्तमान में घंटाघर जर्जर स्थिति में है और इसका नवीनीकरण आवश्यक हो गया था।
महापौर कामिनी राठौर ने बताया कि इसके निर्माण में कुल एक करोड़ 20 लाख रुपए का खर्चा आएगा, लेकिन इसके काम के पूरा हो ने के बाद घंटाघर दूर से ही चमकने लगेगा। इस कार्य के होने से फिरोजाबाद शहर की सुंदरता भी बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव -
फिरोजाबाद में कल से रूकेंगी मुरी एक्सप्रेस -
फिरोजाबाद: टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस का शीघ्र फिरोजाबाद स्टेशन पर होगा ठहराव -
फिरोजाबाद: खेत से निकला चांदी के सिक्कों से भरा मटका, सिक्कों को पाने के लिए हुई छीना झपटी -
फिरोजाबाद: लेबर काॅलौनी रामलीला में प्रभु राम और सुग्रीव की हुई मित्रता