फिरोजाबाद: पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हुआ कार चालक
-फिल्मी अंदाज में घुमाई कार; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
फिरोजाबाद। एक पेट्रोल पंप पर एक कार चालक की दबंगई देखने को मिली। चालक पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये दिए बिना ही मौके से फरार हो गया। भागने से पहले उसने पेट्रोल पंप परिसर में कार को फिल्मी अंदाज में तेजी से घुमाया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित महावीर वाटिका के पास बने पेट्रोल पंप पर कार चालक ने पहले सामान्य तरीके से पेट्रोल भरवाया। जब भुगतान करने की बारी आई तो वह अचानक कार को तेजी से घुमाते हुए पंप से निकल गया। मौजूद कर्मचारी चालक की हरकत देखकर स्तब्ध रह गए और कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह कार लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उसकी लापरवाही से कर्मचारियों की जान भी जोखिम में पड़ गई। पेट्रोल पंप मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख लिया है। आरोपी कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पांच वर्ष पूर्व हुई हत्या के आरोपी को दस वर्ष की सजा -
फिरोजाबाद: श्रीराम जानकी विवाह की कथा सुन श्रोतागण हुए भावविभोर -
फिरोजाबाद: गोमती नगर में बेसिक शिक्षा विभाग की नोडल एसआरजी जया शर्मा हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: राजस्व बसूली अभियान में नगर निगम टीम ने सीबी गेस्ट सहित छह दुकानें पर की कार्रवाई -
फिरोजाबाद: स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता की आवश्यकता-प्राचार्या -
फिरोजाबाद: प्रधानों, पंचायत सहायकों, सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न