फिरोजाबाद: फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
फिरोजाबाद। गिलास फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर हंगामा किया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र स्थित आलोक गिलास फैक्ट्री की दूसरी शाखा थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल में है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कपावली निवासी 35 वर्षीय राहुल यादव रामगढ़ स्थित फैक्ट्री में काम करता था। वहीं, काम करते समय गुरुवार सुबह 10 बजे उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचा दिया। अन्य मजदूर उसके शव को लेकर टूंडला क्षेत्र स्थित राजा का ताल स्थित फैक्ट्री आ गए। जहां मृतक के स्वजन भी पहुंच गए।
Related Articles
स्वजनों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों घटना को लेकर विलाप कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक दो बच्चों का पिता था। जिसमें दो साल की बेटी वर्षा और नौ माह का बेटा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है।
इंस्पेक्टर अंजीश कुमार का कहना है कि मजदूर थाना रामगढ़ क्षेत्र में मृत हुआ था। वहीं की पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। इंस्पेक्टर थाना रामगढ़ संजीव दुबे का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: भक्तों ने 56 भोग, फूल बंगला के दर्शन कर लिया धर्मलाभ -
फिरोजाबाद: दो दिवसीय जैन एकता सम्मेलन अयोध्या में होगा, तैयारियां शुरू