फिरोजाबाद: फर्जी बारहसाला से केसीसी करवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। फर्जी बारहसाला निकलवाकर बैकों से धोखाधड़ी कर केसीसी के माध्यम से लोन लेने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना जसराना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर छापामारकर अभियुक्त सुरेश चंद्र पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी नगला पदमन थाना जसराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त धोखाधड़ी कर फर्जी बारहसाला निकलवाकर कई बैंकों से केसीसी के माध्यम से लाखों रू. लोन ले लिया था।
Related Articles
सीओ जसराना ने बताया कि 23 नवम्बर को अभियुक्त ने एक व्यक्ति की जमीन बेचने के अपरांत विक्रय की गई जमीन पर फर्जी बारहसाला निकलवाकर केसीसी लोन लिया था। जो जमा नहीं किया था, इसी मुकदमे में अभियुक्त द्वारा अपने पैर में गोली मारकर लवकुश पुत्र श्रीराम निवासी श्योमई थाना खैरगढ़ को फर्जी मुकदमें फंसाने का प्रयास किया था। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति